
Aaj Sukrawar Ka Mausam, आज का मौसम कैसा रहेगा (07 November 2025) Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पिछले 2 दिन में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण शीतलहर चल रही है, जिसके असर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इधर, तेज और सर्द हवाओं के कारण दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान गिर गया है, जिससे तेज सर्दी का एहसास होने लगा। आईएमडी ने वीकेंड तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के केरल से लेकर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तक तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
उत्तरी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक सर्दी का ग्राफ बढ़ गया है। आईएमडी ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने सर्द हवाओं के झोंके परेशान कर रहे हैं। कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, … [4893 chars]
Source: Read Full Article






